फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डाक्टर ने नहीं दिया जवाब, अब होगी कार्रवाई

डाक्टर ने नहीं दिया जवाब, अब होगी कार्रवाई

Wed, 20 Mar 2019 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर ने नहीं दिया जवाब, अब होगी कार्रवाई
धामपुर। चिकित्सक डा. लोकेंद्र सिंह के मेडिकल प्रमाण पत्रों को चोरी कर केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ उठाने वाला डाक्टर ने समयावधि बीतने के बावजूद सीएमओ की ओर से भेजे नोटिस का जवाब नहीं दिया है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. एसके निगम का कहना है कि जांच जारी है। आरोपी सही पाने पर आरोपी चिकित्सक के अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निलंबित होगा और योजना के जारी हुए लाइसेंस को निरस्त कर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर के एक अस्पताल के चिकित्सक ने डाक्टर लोकेंद्र सिंह के मेडिकल प्रमाण पत्रों को चोरी कर केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ पाने के लिए विभाग से लाइसेंस जारी करा लिया। इसका पता तब लगा जब डा. लोकेंद्र सिंह ने योजना के तहत हुए आवेदन की प्रगति के बारे में विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगी। इसके बाद डा. लोकेंद्र सिंह ने संबंधित चिकित्सक के खिलाफ विभाग में आपत्ति दर्ज करा कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले में 16 मार्च को नोडल अधिकारी डा. एसके निगम ने संबंधित अस्पताल में पहुंच कर प्रकरण की जांच की। मगर, आरोपी चिकित्सक अस्पताल में नहीं मिला। ऐसे में डा. निगम ने अस्पताल की मैनेजर डा. नाज को तलब कर प्रकरण के संबंध में जानकारी बतौर सबूतों के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल की मैनेजर की ओर से इस संबंध में नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराने में नाकाम रही। इस पर नोडल अधिकारी ने सीएमओ शरद कुुमार त्यागी की ओर से 15 मार्च को जारी किए तीन दिनी नोटिस का याद दिलाते हुए हरहाल में 18 मार्च तक सबूत के रूप में प्रमाण पत्रों को पेश करने के निर्देश दिए थे। 20 मार्च तक भी संबंधित अस्पताल के डाक्टर ने विभाग में कोई भी प्रमाण पत्र पेश नहीं किया ।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी केे जानकारी करने पर केवल इतना की बताया गया कि चिकित्सक बाहर है। 25 मार्च तक धामपुर आने के बाद ही प्रकरण से संबंधित प्रमाण पत्रों को विभाग के समक्ष पेश कर सकते है। ऐसे में नोडल अधिकारी ने असंतोष जताते कहा कि जांच में आरोप सही पाए गए तो विभाग की ओर से डाक्टर के अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निलंबित होगा और आयुष्मान भारत योजना के लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed