फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आतंकवाद के खात्मे की ली शपथ

आतंकवाद के खात्मे की ली शपथ

Mon, 18 Feb 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
आतंकवाद के खात्मे की ली शपथ
आतंकवाद के खात्मे की ली शपथ
विज्ञापन

बिजनौर/गंज दारानगर। मोहल्ला अचारजान स्थित प्राचीन श्री गायत्री मंदिर में शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश सैनिकों के साथ है। इस दौरान तानिया बंसल, मनोज ठाकुर, नीरज विश्नोई, पीसी चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे। नई बस्ती में कढ़ेरा सिंह के आवास पर यज्ञ कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बाबूराम आर्य ने वेद मंत्रों का उच्चारण किया। सेना के साथ मिलकर आतंकवाद का खात्मा करने की शपथ ली गई। इस दौरान डॉ. ओमपाल सिंह देशमुख, सुरेंद्र सिंह आर्य, सुखवीर सिंह, रामपाल सिंह, अशोक आर्य, जितेंद्र चौधरी, सूरजभान सिंह, विजयलक्ष्मी, केशोशरण, डॉ. ज्योति, आशु चौधरी, मुकुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
भाजपा ने नगर पालिका पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की भावनाओं से अवगत हैं। पाकिस्तान को इस हरकत का जवाब जरूर दिया जाएगा। शहीद जवानों का पूरा हिसाब पाकिस्तान से लिया जाएगा। इस दौरान डॉ. भुवनेंद्र चौधरी, चंद्रवीर सिंह गहलोत, अंकित डोडवाल, विधायक ओमकुमार, सीताराम राणा, हेमेंद्रपाल सिंह, सत्यवीर त्यागी, राममोहन अग्रवाल, मुकेंद्र त्यागी, शेखर चौधरी, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, डॉ. बीरबल सिंह, हरजिंदर कौर, नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दारानगर गंज में यज्ञ किया गया, बाजार बंद कर रैली निकाली गई। प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन पुलिस को दिया गया। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, शहीद सैनिकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। प्रदर्शन में पत्रकार नीरज शर्मा, राजपाल सिंह, विनय कौशिक, कौशल शर्मा, शशि भूषण शर्मा, सुखविंदर सिंह, सुरेंद्र भटनागर, मोहन शर्मा, सोमपाल, नारायण किशोर शर्मा, नरेंद्र भार्गव, राकेश, विक्की जोशी, देवेश्वर धीमान, शैलेंद्र ढाका, कुलवीर सिंह, नीरज विश्नोई, घसीटा सिंह, विशाल अग्रवाल, अनिल माहेश्वरी, राहुल जोशी, शौकत हुसैन, राज उपाध्याय, सन्नू, रहीस अहमद, पीरु अहमद, डीपी सिंह, सुभाष सिंह, हिमांशु कांबोज, ललित शर्मा, मुकेश, पीतम सिंह, सचिन शर्मा, विनीत अग्रवाल, चंद्रमणि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंका
जलीलपुर/नगीना। ब्लॉक जलीलपुर बाजार के चौराहे पर आर्य समाज के कल्याण सिंह के नेतृत्व में युवाओं और व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। महाशय कल्याण सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार से सीधी कार्रवाई करने की मांग की। सुनील कुमार, दुष्यंत सिंह, नितिन कुमार, केहर सिंह आदि मौजूद रहे। नगीना के मोहल्ला पंजाबियान स्थित आर्य समाज में आर्य समाज और गण्यमान्य लोगों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया। अनिल बंधु, राहुल त्यागी, अजय माहेश्वरी, अभिषेक अग्रवाल, अरुण विश्नोई, राजकुमार, ओमप्रकाश, सुनील विश्नोई, बालेश विश्नोई, देवेंद्र गुप्ता, डॉ. नरेश, हुकुम सिंह, सौरभ गौड़, अजय कुमार, प्रभातचंद गुप्ता, नंदकिशोर, अतुल गुप्ता, अंचल मेहता, रणजीत सिंह, डॉ. भूपेश चौहान, सुशील गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, डॉ. रविंद्र कुमार, अनुज शर्मा, रजनीश आर्य, शाकुंभरी देवी, राजकुमारी विश्नोई आदि मौजूद रहे। एमएम इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज, डीबीएम इंटर कॉलेज के छात्रों ने पहाड़ी दरवाजा पर एकत्र होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान राघव चौहान, तन्मय राठौर, दीपक, रितेश, साहिल, अंकित, मोनू, निर्देश आदि मौजूद रहे।

मौन रखकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
हल्दौर। मोहल्ला रईसान में रविवार को जुलूस शुरू हुआ। नीना सुदर्शन, सुशीला देवी, सीमा सैनी, दीप्ति मारवाड़ी, संजीव सुदर्शन, रजनीश द्विवेदी आदि ने शहीद स्मारक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। शहीद स्मारक पर मोमबत्ती हाथों में लेकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष रचना रस्तोगी, शिप्रा गुप्ता, सुमन राणा, गीता शर्मा, ब्राह्मण सभा के नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, डॉ. प्रदीप दुबे, ब्रजेशचंद शर्मा, विपिन शर्मा, घनश्याम दत्त गांधी, गांव महमदाबाद में राजीव त्यागीा, गेंदा सिंह, देव त्यागी, भूपेंद्र त्यागी आदि लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। फरीदपुर सधीरन के ग्राम प्रधान वरुण प्रताप हनी और गांव छजुपुरा सादात के शाही वास्ती नेतृत्व में गांव निवासी शादाब जैदी, जाफर जैदी, मोहम्मद आलम, पूर्व प्रधान आफाक, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार भोले, योगेंद्र चौहान, हाजी नवेद कुरैशी हल्दौर रेलवे फाटक से हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद खत्म करो आदि स्लोगन की तख्तियां लेकर खून का बदला खून से लिखे नारे लगा रहे थे। जुलूस निकालने के बाद पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। गांव खासपुरा में सरदार भूपेंद्र सिंह नीटू की अगुवाई में गांव खासपुरा, उमरी बड़ी, पैजनियां आदि गांवों में रैली निकाली गई। हरवेंद्र सिंह, संजय कर्णवाल, इदरीश खान, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। गांव नांगलजट में भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। मुंशी रामचंद, महिपाल सिंह, मंगू सिंह, नितिन कुमार आदि रहे।

कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया
मंडावर/नींदड़ू। मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी कार्यकत्रियों ने जिला महिला प्रमुख शिवानी घाघट के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कांता, कुंती, चमनदई, माला आदि मौजूद रहीं। करीमपुर बमनौली उर्फ नंगली में ग्रामीण आदेश कुमार, महेश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों ने गांव के गली मोहल्लों से होकर पाकिस्तान विरोधी रैली निकाली। नींदडू़ के गांव मनकुआं में युवाओं ने हमले में सैनिकों की शहादत को नमन किया। अपने हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए युवाओं ने घटना पर रोष जताते हुए दुख प्रकट किया तथा शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस अवसर पर जाकिर हुसैन, वसीम अहमद, मोहित कुमार, दुष्यंत कुमार, मोहम्मद आसिफ, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद जुनैद, अजीम अहमद, देवराज सिंह, मोहम्मद शाहनवाज, दीपककुमार, नितिन कुमार, मेराज अहमद, शानू आदि मौजूद रहे।


कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
बढ़ापुर। सर्व दलों और सभी धर्मों के लोग शनिवार देर शाम मोहल्ला नौमी स्थित कल्हर वाली मस्जिद के समीप एकत्र हुए, जहां से कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रोष जताया और शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। संयुक्त व्यापार मंडल के नौशाद सिद्दीकी, विशाल गुप्ता, सईद सैफी, असलम अंसारी, पत्रकार सुरक्षा समिति के रईस अहमद, इमरान अंसारी, नीरज चौधरी, राशिद मलिक, अतीक अली जैदी, आलम अंसारी, शिवा तोमर, राफे अंसारी, सौरभ अग्रवाल, रामपाल चौधरी, भाजपा नेता ठाकुर रामपाल सिंह, संजय कर्णवाल, रामकुमार शेखावत, लक्ष्मण प्रजापति, ललित वर्मा, श्याम सिंह, संजीव बंटी, विक्की वाल्मीकि, सपा के खुर्शीद सलमानी, अकबर अली उस्मानी एवं कांग्रेस के गजंफरउल्ला खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed