{"_id":"5c6317d9bdec2229d2397d8e","slug":"161549998041-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमा जैन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमा जैन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित
विज्ञापन
रैली मेें दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने रैली निकाल कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने कन्या भ्रूण हत्या अमानवीय एवं घृणित कार्य है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा और सुरक्षा देने की सलाह दी।
रमा जैन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी रत्ना गर्ग के निर्देशन में ग्राम पंचायत खैरूल्लापुर में रासेयो का एक दिवसीए शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं कवियित्री निशा अग्रवाल ने कहा कि इंदिरा, लक्ष्मी बनती यही बेटियां, भगत, आजाद जनती यही बेटियां। उन्होंने कहा कि बेटियां दो कुलों की लाज बचाती हैं और यही घरों की रौनक है। महाविद्यालय निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता का उद्देश्य बेटियों के अस्तित्व की रक्षा करना और उन्हें संरक्षण देने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने स्वयं सेविकाओं से जन जन को जागरूक करने की सलाह दी।
गांव के मुख्य मार्ग से रैली निकालकर ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम प्रभारी रत्ना गर्ग ने सुकन्या समृद्धि योजना, लाडली लक्ष्मी योजना सहित कन्याओं के लिए सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं कई योजनाओं की जानकारी दी। भारती, शिवानी, पूजा, सायमा, परवीन, कनिका, मनीषा, कहकश, अंजुम, उज्ज्वल, प्राची, सपना, तमन्ना, रचना, रूपाली, दीक्षा शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवी छात्राओं ने रैली में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. सविता वर्मा, डॉ. मृदुला त्यागी, डॉ. इंदु लाहोटी, डॉ. नीतू तिवारी, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. भावना अरोड़ा, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. अंकुर, डॉ. वरुण, डॉ. नेहा, ज्योति पाल, डॉ. रमनदीप, श्वेता रानी, पारुल त्यागी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विचार रखे।