फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संविदाकर्मियों ने शुरु किया अनिश्चितकाली धरना

संविदाकर्मियों ने शुरु किया अनिश्चितकाली धरना

Tue, 22 Jan 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
संविदाकर्मियों ने शुरु किया अनिश्चितकाली धरना
संविदाकर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने विशिष्ट सेवा नीति बनाकर जॉब सिक्योरिटी एवं सुरक्षा प्रदान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ सौंपा।

सोमवार को कर्मचारी मीडिया प्रभारी अजीम अहमद के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए और अनिश्चितकालीन धरना देकर बैठ गए। इसके बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वे संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लिखित और मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है। ज्ञापन में संविदाकर्मियों के समायोजन के लिए नवीन पद सृजित करने, समान कार्य समान वेतन शीघ्र लागू करने, विशिष्ट सेवा नीति बनाकर संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करा कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति दिलाने, आशा कार्यकर्ताओं को उचित मानदेय दिलाने आदि की मांग की। इस दौरान डॉ. राहुल देव ठाकुर, डॉ. आयुषी भारद्वाज, बृजेश चौहान, रविंद्र यादव, सिद्धार्थ राज, नकुल कुमार, डॉ. संजय, डॉ. अर्शी नाज, पंकज शर्मा, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed