फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कर्मचारियों का उत्पीडन करने को सबक सिखाने का ऐलान

कर्मचारियों का उत्पीडन करने को सबक सिखाने का ऐलान

Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों का उत्पीडन करने को सबक सिखाने का ऐलान
‘कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे’
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत मजदूर संगठन और विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रदेश संरक्षक आरएस राय ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से निगम की गरिमा के अनुसार दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया।

विद्युत निगम के पास स्थित रामगंगा मैदान में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्य संरक्षक ने कहा कि कर्मचारियों को मन लगाकर दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। ऐसा करने के बाद भी यदि कोई अधिकारी उनका उत्पीड़न करने का प्रयास करत है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संगठन की मजबूूती पर जोर दिया। कहा कि एकता में ही ताकत होती है। उन्होंने कर्मचारियों के दायित्वों का प्रशंसा की। सरकार से मांग की है कि टीजीटू के कर्मचारियों के प्रमोशन की अवधि को कम किया जाए। संविदा कर्मचारियों को स्थायी नियुक्त का मौका मिलना चाहिए। कार्यक्रम में मुरादाबाद जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश रानी, एसई बिजनौर सीपी सिंह, सद्गुरु श्रीवास्तव, कार्यवाहक अध्यक्ष विद्युत मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश आरसी पाल, महामंत्री आलोक सिन्हा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार मोहम्मद अकरम, सचिन कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, रिहान, कसीम, बालक राम, मुकेश कुमार, मयंक कुमार, योगेश कुमार, चेतराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed