फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत

टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 25 Jan 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत
टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

चांदपुर। नूरपुर रोड पर गांव पीपलसाना में टैंकर की चपेट में आकर विद्युत निगम के संविदा कर्मी की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। सीओ, नायब तहसीलदार, एसडीओ के मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन पर जाम खोला गया।

गांव पाहुली निवासी ओमपाल सिंह का करीब 32 वर्षीय पुत्र पवन कुमार विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। बृहस्पतिवार को पीपलसाना बिजलीघर से शट डाउन लेकर गांव में चांदपुर-नूरपुर रोड किनारे लगे डबल पोल पर ट्रांसफार्मर में काम कर शटडाउन वापस करने बाइक से बिजलीघर पर जा रहा था। सड़क पर आते ही नूरपुर की ओर से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पवन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पवन के दो छोटे बच्चे हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने चांदपुर-नुरपुर रोड जाम कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव, कोतवाली निरीक्षक विरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह ने काफी देर तक परिजनों को समझाया। लेकिन परिजन टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजा दिलाने की मांग करते रहे। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम खोला गया। विद्युत अधिकारियों ने शीघ्र बीमे के रुपये दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed