फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, डाक्टरों की छुट्टियों पर रोक

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, डाक्टरों की छुट्टियों पर रोक

Sat, 15 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, डाक्टरों की छुट्टियों पर रोक
अमरोहा। शहर से लेकर देहात और खादर में बुखार की दहशत के बीच लोग तप रहे हैं। अस्पतालों में बेड फुल हैं। घरों में लोग चारपाई पर पड़े हैं। जिले में बुखार से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे हालात में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालात से निपटने के लिए अलर्ट जारी कर डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल कर मुस्तैद रहने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं गांवों बुखार और डायरिया के मरीजों होने पर प्रधानों को तत्काल जानकारी देने को कहा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी जिला अस्पताल पर शहर और देहात क्षेत्र से ओपीडी पर 1336 नए मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसके अलावा 212 पुराने मरीज भी ओपीडी पर इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे। इनमें 60 फीसदी से ज्यादा बुखार के मरीज थे। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल और सीएचसी पर मरीजों से वार्ड भरे रहे। भर्ती की सुविधा सीमित होने के कारण कुछ मरीजों को घर भेजा गया। बुखार के मरीजों का यही हाल प्राइवेट अस्पतालों पर है। जहां ज्यादातर लोग बुखार के चलते इलाज कराने आ रहे हैं। ऐसे में देहात क्षेत्र में झोलाछाप की चांदी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार से निपटने के लिए अलर्ट जारी किया है। टीमें गठित कर कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। हर दिन बढ़ती जा रही बुखार की दवाई की खपत को देखेते हुए उपलब्धता पर नजर रखी जा रही है। हालांकि सीएमओ का कहना है कि अभी तक जिले में कहीं से भी बुखार के ऐपेडेमिक रूप से फैलने की सूचना नहीं है फिर भी हालातों पर पैनी नजर रखी जा रही है। डॉक्टर व स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल कर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। कोताही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि खादर में अब तक एक हजार लोगों का चेकअप कर दवाई दी गई। इनमें 400 से ज्यादा को बुखार के चलते इलाज किया गया। खादर में बीमारियों पर नजर रखने के लिए टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


बुखार से निपटने के पूरे इंतजाम
सीमएओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि बुखार से निपटने के फिलहाल पूरे इंतजाम हैं। दवाईयों की कोई समस्या नहीं है। सभी सीएचसी व पीएचसी पर कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से पैरासिटामोल की टैबलेट की खपत बढ़ गई है। इससे निपटने के लिए विभाग के केंद्रीय औषधी भंडार में दो लाख गोलियां स्टॉक में रखी हैं। कमी पड़ने पर तुरंत डिमांड भेजकर मंगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed