फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कर्बला की दास्तान सुनकर अजादारों की भर आई आंखें

कर्बला की दास्तान सुनकर अजादारों की भर आई आंखें

Sat, 15 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कर्बला की दास्तान सुनकर अजादारों की भर आई आंखें
सैदनगली। कस्बे में तीन मुहर्रम पर मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिसों में कर्बला की दास्तान बयान किए गए। जिसे सुनकर अजादारों की आंखें भर आई।
विज्ञापन

मजलिस में मौलाना मोहसिन नक़वी ने इमाम हुसैन की कर्बला आमद और इससे मुनस्लिक वाकयात बयान किए। कहा कि कर्बला पहुंचने से पहले रास्ते में यजीदी फ़ौज का दस्ता मिला, जिसकी सरदारी हुर इबने रिआही कर रहा था। वह सब प्यासे थे। इमाम ने अपने साथियों को हुक्म फरमाया के इन सब को पानी से सेराब करो। कुल जमा पानी अपने दुश्मन के लश्कर को पिला दिया। इसी हूर ने बाद में इमाम को कर्बला लाने पर मजबूर किया। पहली मजलिस इमाम बारगाह दादे मियां पर की गई, जिसे सादिक रजा ने खिताब किया। दूसरी मजलिस इमाम बारगाह पीर जी में हुई, जिसमें मर्सिया ख्वानी डा. लईक हैदर और उनके हमनावाओं ने की। नौहा ख्वानी मोहम्मद अब्बास ने की। इस अवसर पर गुलाम हुसैन, हसन मेंहदी, जमाल हैदर, सिब्ते अब्बास, काजिम हुसैन, इबनुल हसन, अली अब्बास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed