{"_id":"5b58d4984f1c1bf6548b504d","slug":"161532548248-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा को लेकर मांस की दुकानें बंद कराने को बजरंद दल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा को लेकर मांस की दुकानें बंद कराने को बजरंद दल का प्रदर्शन
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में कांवड़ यात्रा के चलते मांस की दुकाने बंद कराने और मंदिरों की साफ-सफाई करने को लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला कार्य अध्यक्ष राजकमल के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां एसडीएम सदर सुखबीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वर्षो की भांति इस वर्ष भी सावन मास में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लाखों शिव भक्त हरिद्वार और ब्रजघाट से का कांवड़ लेकर लौटते हैं। लेकिन कांवड़ यात्रा के मार्ग को पर जगह-जगह मांस की दुकानें हैं, जो नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से खुली हुई है। इससे शिव भक्तों की धार्मिक भावना आहत होती है, इस लिए सावन माह में दुकानों को बंद कराया जाए। शहर के मंदिरों और मार्गों के आस-पास पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। मंदिरों व रास्तों पर उजाले के अलावा शिव भक्तों की सुरक्षा में भारी फोर्स लगाई जाए। जनपदभर में धार्मिक स्थलों खासकर मस्जिदों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी निर्धारित मात्रा से अधिक ध्वनि के साथ लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है। इसे तत्काल बंद कराया जाए। इस दौरान सुरेंद्र सिंह गोले, बृजपाल सिंह, घनश्याम सिंह, बॉबी शर्मा, विपिन गुप्ता, उत्कर्ष अग्रवाल, जय सिंह, शुभम चौधरी, राजेश राणा, सुनील अग्रवाल मौजूद रहे।