{"_id":"5b4f80c74f1c1b36748b59a0","slug":"161531936967-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए निकाली जागरूकता रैली
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सबने यह ठाना है, नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाना है
जलालाबाद/नजीबाबाद। बच्चों ने जनजागरूकता रैली निकाल नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने और पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलिथीन का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नजीबाबाद में प्रधानाचार्या शहनाज जेबी के निर्देशन में स्कूली बच्चों की रैली का शुभारंभ एबीआरसी मोबीन हसन ने झंडी दिखाकर किया। बच्चों ने रैली के दौरान हम सब ने ठाना है, नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाना है के नारों के साथ विभिन्न स्थानों का चक्रमण किया। रैली में नजमा, कुमुद सिंघल, राधा रानी, शाहजहां परवीन अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।
उधर, नगर पंचायत जलालाबाद की चेयरपर्सन सायरा परवीन और अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन सायरा परवीन ने नगरवासियों से पॉलिथीन के इस्तेमाल से पर्यावरण को होने वाले खतरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन कई वर्षों तक नष्ट नहीं होती और खेतों व जानवरों के लिए घातक है। रैली नगर पालिका वाटर वर्क्स कंपाउंड से मोहल्ला शेख सराय, मो.इसलामनगर, मो.काजयिान सहित मुख्य मार्गों से निकली। स्कूली बच्चों ने पर्यावरण का रखें ध्यान, तभी बनेगा देश महान... सरीखे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। जागरूकता रैली में उमेश बाबू, मूलचंद, सादिक बेग, नईम अहमद, इरशाद अहमद, नौशाद, मनोज कुमार, हरिओम, सुहेल, अतीकुर्रहमान, रामरक्षपाल सहयोग किया।