{"_id":"5b47b6994f1c1bc6248b60c7","slug":"161531426457-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुतारी गांव में राशन डीलर चुनाव को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुतारी गांव में राशन डीलर चुनाव को लेकर मारपीट
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली। सतैड़ा गांव के बाद गुरुवार को सुतारी गांव में भी राशन डीलर के चुनाव को लेकर ग्रामीणों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में विवाद होने पर राशन डीलर प्रस्ताव प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। बाद में ग्रामीण एसडीएम से मिलकर राशन डीलर का चुनाव फिर से कराने की मांग उठाई। इन्होंने विवाद के चलते प्रस्ताव कराने पहुंचे अधिकारियों प्रक्रिया को बीच में ही छोड़ने का हवाला दिया।
गुरुवार को सुतारी गांव में राशन डीलर के चयन को प्रस्ताव होना था। इसके लिए गांव में खुली बैठक बुलाई गई। जिसमें एडीओ मुजाहिद हुसैन, पंचायत सचिव कुलदीप सिंह और सत्येंद्र कुमार ने प्रक्रिया को शुरु किया। धर्म सिंह, हेम सिंह और गौरव कुमार ने अपना अपना दावा पेश किया। तीन पक्ष के लोगों को जूनियर हाईस्कूल में तीन जगह अलग-अलग बैठा दिया। तीनों पक्ष के लोगों की गिनती शुरू की गई। थोड़ी ही देर में दो पक्षों में विवाद हो गया। खूब मारपीट हुई। हालात बिगड़ते देख प्रस्ताव कराने पहुंचे अधिकारी प्रस्ताव प्रक्रिया को रोक कर गांव से चले गए। उधर गांव के धर्म सिंह, पीतांबर सिंह, जयपाल सिंह, रामकुमार सिंह, सीता सिंह, डोरीलाल, ब्रह्मानंद, जगराम, रामप्रकाश, वासुदेव सिंह सहित काफी गांव वाले एसडीएम से मिलने पहुंच गए। इन्होंने राशन डीलर के चुनाव की दोबारा तय करने की मांग उठाई। 26 जून को भी सुतारी गांव में राशन डीलर का चुनाव शुरू हुआ था लेकिन उस समय भी विवाद बढ़ जाने के कारण चुनाव बीच में ही स्थगित करना पड़ा।