{"_id":"5b2a93e14f1c1b8c278b6dd0","slug":"161529517025-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता रद्द किए जाने के बावजूद इस्लामिक विजन स्कूल के संचालन जारी रहने पर कार्रवाई की मांग की है।
भाजपाई कुमुद कुमार, गुरदीप सिंह, रितेश कुमार, अभिषेक पंडित, दीपक कुमार, कृष्ण कुमार, रामपाल सिंह ने एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। बताया कि डॉ. जाकिर नाईक को महानायक के रूप में पढ़ाने के आरोप में छह मार्च 2018 को एडी बेसिक मुरादाबाद ने लंबी जांच प्रक्रिया के बाद इस्लामिक विजन स्कूल की मान्यता रद्द कर दी थी। बीएसए और एबीएसए को स्कूल के बच्चों को आसपास के स्कूलों में समायोजित कराने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि एक अप्रैल 2018 से शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण स्कूल संचालक लगातार स्कूल खोल रहे हैं। ग्रीष्म अवकाश के बाद दो जुलाई 2018 से स्कूल संचालन के लिए स्टाफ को बुलाया गया है। भाजपाइयों ने एसडीएम से मान्यता रद्द होने के बावजूद स्कूल संचालन की जांच कराने, संचालकों पर कार्रवाई तथा शिक्षा की दृष्टि से बच्चों का भविष्य सुरक्षित कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि स्कूल का संचालन 25 जून 2018 के बाद जारी रहता है तो उन्हें विरोध आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।