{"_id":"5b2a91084f1c1b6d4d8b79b4","slug":"161529516296-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउड स्पीकर के लिए ऑन लाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउड स्पीकर के लिए ऑन लाइन आवेदन
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाउड स्पीकर लगाने के लिए ऑन लाइन आवेदन
बिजनौर। अब धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर लाउड स्पीकर के प्रयोग के लिए प्रशासन से ऑनलाइन स्वीकृति मांगी जाएगी। एनआईसी प्रभारी नंद किशोर ने बताया कि लाउड स्पीकर या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग की अनुज्ञा जनसामान्य को वेब पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदनकर्ता ई डिस्ट्रिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करेंगे। संबंधित एसडीएम को ये आवेदन ऑनलाइन प्रेषित किए जाएंगे। एसडीएम द्वारा गुण दोष के आधार पर अनुमति पर विचार किया जाएगा। अगर आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाता है तो डिजिटल हस्ताक्षरित अनुज्ञा आवेदक को ऑनलाइन प्रेषित कर दी जाएगी। इसकी सूचना थाने को भी प्रेषित की जाएगी। एसडीएम चाहें तो स्वीकृति देने से पहले थाने से इस संबंध में आख्या मांग सकते हैं।