{"_id":"5b12ed6d4f1c1ba06e8b609a","slug":"161527967085-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी से विद्युत आपूर्ति रात भर रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी से विद्युत आपूर्ति रात भर रही ठप
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। तेज हवाओं के साथ सौफतपुर बिजली घर से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हरचंदपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति 18 घंटे बाद सुचारू हुई। जबकि दो अन्य फीडर की विद्युत आपूर्ति देर शाम सुचारू हो पाई।
सौफतपुर बिजली घर से तीन फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार की रात आठ बजे आई आंधी से सौफतपुर बिजली घर से जुड़े हरचंदपुर, महम्सापुर और सौफतपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात तीनों फीडरों से जुड़े गांव अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने दिन भर मेहनत के बाद हरचंदपुर फीडर शनिवार को दोपहर बाद शुरू कर दिया। जबकि दो अन्य फीडर की विद्युत आपूर्ति देर शाम सुचारू हो पाई। साहनपुर,भागूवाला, बडिया बिजली घरों से जुड़ी विद्युत लाइनें भी घंटों प्रभावित रहीं।