{"_id":"5aff26444f1c1bd1408b6544","slug":"161526670916-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक के नीचे केबिल फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक के नीचे केबिल फुंका
Updated Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर की बिजली आपूर्ति से जुड़ा केबिल रेलवे ट्रैक के नीचे फुंकने से नगर में कई दिनों से विद्युत संकट बना हुआ है। नगरपालिका को रमजान माह में पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने के लिए जेनरेटर आधारित विद्युत पर निर्भर होना पड़ रहा है।
132 केवी उपसंस्थान से नजीबाबाद को बिजली दी जाती है। सेंटमेरी रेलवे क्रॉसिंग के निकट रेलवे लाइन के नीचे से केबिल के माध्यम से नगर को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। तीन दिन पूर्व अचानक रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से निकला केबिल फुंक गया। जिससे पूरी रात नगर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। नगर की विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक तौर पर ईजीसी और साहनपुर बिजली घर से टाउन फीडर के प्रभावित ट्रांसफार्मरों को जोड़ा है। साहनपुर बिजलीघर से कल्लूगंज बिजलीघर पर रखे एक हजार केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर सहित चौराहा जगन्नाथ और जीआईसी के बाहर रखे दो ट्रांसफार्मर जोड़े गए हैं।
एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के नीचे 150 मीटर से अधिक फुंका हुआ केबिल बदलने के लिए रेलवे से परमिशन ली जा रही है। जैसे ही रेलवे से अनुमति मिलती है, उसके फौरन बाद टाउन फीडर से जुड़ा फुंका हुआ केबिल बदल दिया जाएगा। तब तक नगर के ट्रांसफार्मर को साहनपुर और ईजीसी फीडर से जोड़कर विद्युत व्यवस्था सुचारु की जाएगी।