फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिवसेना कार्यकर्ताओं का भूमाफियाओं के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

शिवसेना कार्यकर्ताओं का भूमाफियाओं के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 16 May 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना कार्यकर्ताओं का भूमाफियाओं के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
धामपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भूमाफिया पर क्षेत्र में हरे भरे बागों का बगैर परमिशन के कटान कराने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छह सूत्री ज्ञापन सौंप कर आरोपियों पर कार्रवाई न किए जाने की स्थिति में आंदोलन की चेतवानी दी।
विज्ञापन

बुधवार को जिला प्रमुख आरके आर्य के नेतृत्व में शिवसैनिक एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि धामपुर, नहटौर, अफजलगढ़, शेरकोट, स्योहारा में भू माफिया द्वारा हरे भरे जंगलों में कॉलोनियों को काटा जा रहा है। शिकायत करने पर भी कुछ नहीं किया जा रहा है। धामपुर में एग्रो की जमीन पर नियमानुसार कॉलोनी नहीं कट सकती है। पर यहां पर कॉलोनी काटी जा रही है। हरे भरे बागों का कटान किया जा रहा है। आरोपियों पर प्रशासनिक अधिकारियों का पूरा संरक्षण मिला हुआ है। धामपुर, हल्दौर , नहटौर आदि नगरों में अवैध कॉलोनियों को काटने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। नहटौर मार्ग पर एक स्कूल का निर्माण अवैध तौर पर हो रहा है। कई बार डीएम से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की जा चुकी है, पर कुछ नहीं हो रहा है। केएम इंटर कॉलेज की जमीन पर प्रबंधन के कुछ सदस्यों के संरक्षण के चलते कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बाद संज्ञान नहीं लिया गया। जबकि एसडीएम स्वयं कालेज की प्रबंधकीय कार्यकारिणी के पदेन प्रबंधक भी है। प्रदर्शनकारियों में नवनीत गिरी, मुनीश रस्तौगी, विवेक कुमार, निपेंद्र कुमार, विपिन प्रजापति, रिंकू सैनी, हीरा सैनी, नीरज सैनी, सोनू, लोकेश कुमार शर्मा, विशाल गुप्ता, जबर सिंह, कमल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed