{"_id":"5af1e9304f1c1b63098b8b98","slug":"161525803312-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को यातायात के नियम बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को यातायात के नियम बताएं
Updated Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को यातायात के नियम बताएं
नगीना। यातायात नियमों का पालन कराने व यातायात को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी एसके सिंह ने नगर के दो स्कूलों में जन जागरण अभियान चलाकर विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के सुरक्षा के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
थाना प्रभारी दोपहर 11.30 बजे सैंटमेरी स्कूल, दयानंद वैदिक कन्या इंटर कालेेज, पहुंचे ।वहां उन्होंने प्रार्थना स्थल पर छात्र छात्राओं को यातायात सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे अपनी जेब में पता लिख कर घरों से निकले क्योंकि किसी भी हादसे के दौरान पूर्ण जानकारी न मिलने पर परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने विशेष तौर पर अपने माता पिता के मोबाइल नंबर लिख कर रखने के लिए कहा। उनका कहना था कि हादसा नाम, पहचान, मुस्कान मिटा देता है। इसलिए वाहन चालते समय विशेष सावधानी बरतें । बाइक सवारों को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट लगाना जरूरी है। उन्होंने छात्र छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र तीन व्यक्तियों को जागरूक करे जिससे यातायात संबंधी नियमों का पालन किया जा सके।
उन्होंने विद्यालयों को प्रबंधकों को शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूलों में चलने वाले वाहनों की फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस के साथ-साथ वाहनों में फर्स्ट एंड बॉक्स व पीने के पानी की पूर्ण व्यवस्था आवश्यक है। किसी भी वाहन में म्यूजिक सिस्टम नहीं बजाने दिया जाएगा । न ही कोई भी स्कूल वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करेगा, यदि ऐसा करता पाया गया तो वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।