{"_id":"5acbb7f14f1c1b5b6b8b4a61","slug":"161523300337-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक रद्द किए जाने से नाराज अभिभाववकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक रद्द किए जाने से नाराज अभिभाववकों ने किया हंगामा
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। अभिभावकों ने डीआईओएस द्वारा बिना सूचना दिए बैठक रद्द किए जाने को लेकर जमकर हंगामा किया। डीआईओएस को करीब तीन घंटे तक दफ्तर मेें बंधक बनाए रखा। इससे डीआईओएस दफ्तर में अफरा तफरी का माहौल रहो गया। किसानों ने प्राइवेट स्कूल संचालकों पर डीआईओएस से मिलकर अभिभावकों का शोषण करने का आरोप लगाया है।
भाकियू के जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार सोमवार को शाम तीन बजे डीआईओएस ने जिले के सीबीएसई व आईसीएसई स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्य की बैठक विकास भवन के सभागार में बुलाई थी। बैठक में डीएम अटल कुमार राय को भी आना था। भाकियू जिलाध्यक्ष के अनुसार उन्हें भी बैठक में आने का निमंत्रण भेजा गया था। वह समय से आ गए थे। विकास भवन में आने पर उन्हें पता चला कि बैठक रद़्द कर दी गई है। दिगंबर सिंह के मुताबिक उन्हें इसका कोई कारण नहीं बताया गया। इस पर उनके साथ आए किसान व अभिभावक उत्तेजित हो गए। हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सभी लोग डीआईओएस दफ्तर पहुंचे। वहां हंगामा शुरू हो गया। दफ्तर में बैठे डीआईओएस राजेश कुमार को घेर लिया। करीब तीन घंटे तक डीआईओएस को बंधक बनाए रखा। अभिभावकों का आरोप था कि डीडीपीएस में स्मार्ट क्लास की फीस जमा नहीं करने पर उनके बच्चों को परीक्षाफल नहीं दिए गए हैं। दिगंबर सिंह का आरोप था कि डीआईओएस प्राइवेट स्कूल संचालकों से हमसाज हैं। डीआईओएस को अभिभावक व उनके बच्चों के हितों से कुछ लेना देना नहीं है। मीनाक्षी, नृपेंद्र देशवाल, कुलदीप कुमार, मोनिका चौधरी, नरदेव सिंह संदीप त्यागी ने डीडीपीएस स्कूल व डीआईओएस पर आरोपों की झड़ी लगा दी।
डीएम के हस्तक्षेप के बाद बांटे गए परीक्षाफल
बिजनौर। भाकियू जिला अध्यक्ष के अनुसार डीएम अटल कुमार राय ने छात्रों को परीक्षाफल नहीं दिए जाने को गंभीरता से लिया है। डीआईओएस को इस बारे में सख्त हिदायत दी। डीडीपीएस स्कूल के संचालकों को बुलाया गया। डीएम के हस्तक्षेप के बाद छात्रों को उनके परीक्षाफल बांटे गए। इसके बाद करीब साढ़े छह बजे अभिभावकों ने घिराव समाप्त कर दिया।