फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सपाईयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

सपाईयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Sun, 28 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सपाईयों  ने भाजपा  सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
बिजनौर। सपा ने भाजपा सरकार के खिलाफ शनिवार को बिजनौर में प्रदर्शन करके एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान आलू का बोरा भी सपाइयों ने अफसरों को भेेंट किया।
विज्ञापन

सपा के नेता व कार्यकर्ता शनिवार को पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने वहां से भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां आयोजित सभा में सपा नेता भाजपा नेताओं पर खूब बरसे। पूर्व राज्य मंत्री स्वामी ओमवेश ने पूर्व विधायक रुचि वीरा के नेतृत्व में लड़ाई लड़ने को एलान किया। कहा कि कहीं पर भी किसी पार्टी कार्यकर्ता उत्पीड़न हुआ तो सपा सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रुचि वीरा ने कहा कि भाजपा सरकार में चौतरफा अराजकता का माहौल है। कोई काम नहीं हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रदेश का किसान बेहाल है। धरातल पर किसानों के लिए कोई भी लाभकारी काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के बाद एसडीएम वीके सिंह को पार्टी की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि आलू की खरीद का सरकार का वादा खोखला निकला। किसान सड़कों पर आलू फेंकने को मजबूर है। लागत दाम नही मिलने से कोल्ड स्टोर से आलू की निकासी नहीं हो रही। आलू की नई उपज आ गई है। धान की अच्छी उपज होने के बाद भी धान को बिचौलियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। किसान को औने-पौने दाम में धान बचने को मजबूर होना पड़ रहा है। खेतों की सिंचाई के लिए किसानों को निजी नलकूपों के लिए 800 से 1000 रुपये प्रति दस हार्स पावर देना पड़ता था। अब दो हजार रुपये प्रति दस हार्सपावर देने पड़ रहा है। रबी फसल की बुवाई के लिए उर्वरक नहीं मिल रहा न ही उन्नतशील बीज का प्रबंध किया गया हैं। गन्ना किसानों को गन्ने का मूल्य अभी तक नहीं मिल पाया है। वर्ष 2017 का 1500 करोड़ किसानों का अभी भी बकाया है।2018 का दो हजार करोड़ का बकाया हो गया। ज्ञापन के दौरान एडीएम को आलू का बोरा भी भेंट किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन,बिजनौर नगर पालिका के चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी, श्लोक पंवार , खुशनूद खां , अखलाक उर्फ पप्पू, प्रमोद प्रधान, कमलेश भुइयार,समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed