{"_id":"5a68d4ff4f1c1b8a268b6426","slug":"161516819711-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार से बैंकों से मिलेगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार से बैंकों से मिलेगा भुगतान
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी बैंक में आधार नंबर से भी होगा लेनदेन
बिजनौर। अब मिनी बैंक से रुपये निकालने के लिए पासबुक की जरूरत नहीं होगी। केवल आधार नंबर से भी उपभोक्ता अपने खाते से रुपयों का लेन देन कर सकता है। इसकी व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जल्दी ही बैंकों में भी यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
आधार नंबर को बैंक खातों से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। किसी उपभोक्ता के जितने भी बैंक खाते हैं वे सभी आधार नंबर से लिंक हो रहे हैं। आधार नंबर से 31 मार्च 2018 तक बैंक खाते लिंक होने हैं। इस दिन तक जो खाते लिंक नहीं होंगे, उनकी सेवाएं बैंक द्वारा बंद कर दी जाएंगी। जिन उपभोक्ताओं ने बैंक खाते आधार नंबर से लिंक करा लिए हैं, उन्हें अब कई नई सुविधाएं दी जा रही हैं। मिनी बैंकों में ऐसे उपभोक्ताओं के लिए आधार नंबर से ही भुगतान देने की सुविधा शुरू की गई है। उपभोक्ता वाउचर में बैंक खाते के साथ आधार नंबर भी भरेंगे। अगर उपभोक्ता के पास पासबुक नहीं है तो भी आधार नंबर को देखकर उसे भुगतान कर दिया जाएगा।
यह होते हैं मिनी बैंक
क्षेत्र में किसी बैंक की शाखा में अधिक भीड़ होती है, वहां पर आसपास के किसी स्थान पर मिनी बैंक खोल दिए जाते हैं। यह बैंक किसी एक खास बैंक की शाखा के उपभोक्ताओं के लिए ही होते हैं। बैंकों में ग्राहकों की भीड़ कम करने के लिए यह पहल की गई है। मिनी बैंक से उपभोक्ता को एक बार में दस हजार तक का भुगतान किया जाता है या दस हजार रुपये जमा किए जा सकते हैं। इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष गोयल के अनुसार आधार नंबर से उपभोक्ताओं को भुगतान देने की व्यवस्था शुरू की गई है। उपभोक्ता वाउचर में आधार नंबर से ही भुगतान ले रहे हैं।