फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एनआरएलएम ने काष्ठकला में महिलाओं को हुनरबंद बनाने का उठाया बीड़ा

एनआरएलएम ने काष्ठकला में महिलाओं को हुनरबंद बनाने का उठाया बीड़ा

Wed, 13 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
एनआरएलएम ने काष्ठकला में महिलाओं को हुनरबंद बनाने का उठाया बीड़ा
काष्ठकला में महिलाओं को बनाया जाएगा हुनरमंद
विज्ञापन

बिजनौर। राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में काष्ठ कला अर्थात वुड क्राफ्ट में महिलाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा। इसके लिए स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पहले चरण में नजीबाबाद ब्लाक की महिलाओं का चयन हुआ है।
एनआरएलएम के उपायुक्त अनवर शेख के अनुसार जिले का नगीना शहर काष्ठ कला के लिए विश्व प्रसिद्ध है। मिशन ने महिलाओं को काष्ठकला में हुनरमंद बनाने का बीड़ा उठाया है। जिले में करीब 2000 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। नजीबाबाद ब्लाक के स्वयं सहायता समूह की 650 महिलाओं को पहले चरण में काष्ठ कला में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक के गांव कामराजपुर में 35 महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षित महिलाओं में से पांच मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षक चुने जाएंगे। जो 35-35 के ग्रुप में महिलाओं को प्रशिक्षण देंगी। प्रशिक्षित महिलाओं में से ग्राम प्रोडक्शन ग्रुप बनेंगे। जो काष्ठ कला की आगे की प्रक्रिया तय करेंगे। शासन की ओर से ग्रुप को बेसिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए एक लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। ग्राम संगठन समूहों को बुककीपिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में अभिलेखों के रख रखाव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed