{"_id":"5a15d0e54f1c1b8d698bd286","slug":"161511379173-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता को थप्पड़ मारने पर विवाद होने बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता को थप्पड़ मारने पर विवाद होने बचा
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
मतदाता को थप्पड़ मारने पर विवाद होने बचा
- अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खड़ेदकर मामला शांत
फोटो समाचार ---
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
एक दरोगा द्वारा मतदाता को थप्पड़ मारने पर बूथ पर विवाद होने से बाल-बाल बच गया। अतिरिक्त फोर्स ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा और मामला शांत कराया।
बिजनौर में वार्ड 18 के जामा मस्जिद के निकट स्थित मुस्लिम कन्या इंटर कॉलेज बूथ 18 में मछली बाजार का एक मतदाता अपना वोट डालने आया था। उनका पहचान पत्र का फोटो मतदान कक्ष के अंदर वोटर लिस्ट से नहीं मिल पाया। इसी बात को लेकर मतदाता मतदान अधिकारी से नोकझोंक करने लगा। बूथ पर तैनात दरोगा केपी सिंह ने कक्ष के अंदर जाकर मतदाता को बाहर खिंचा और उसके एक थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर हो गया। हंगामा शुरू होते ही दरोगा के हाथ-पांव फूल गए। दरोगा ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लाठी भटकार कर भीड़ को वहां से खड़ेगा। उसके बाद मामला शांत हुआ। दरोगा का आरोप था कि युवक फर्जी मतदान करने की कोशिश कर रहा था, उसको कक्ष से बाहर किया जा रहा था, लेकिन वह पुलिस से भिड़ने लगा।