{"_id":"59fcc0d04f1c1b71548ba9a1","slug":"161509736656-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"102 सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट रखेंगे निकाय चुनाव पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
102 सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट रखेंगे निकाय चुनाव पर नजर
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
102 सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट रखेंगे चुनाव पर नजर
बिजनौर। प्रशासन निकाय चुनाव को शांति पूर्वक कराने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता है। व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए बिजनौर, हल्दौर नगरपालिका, झालू, मंडावर नगर पंचायत क्षेत्र को 74 सेक्टर में बांटा गया है। चुनाव पर पैनी निगाह रखने के लिए 28 जोन बनाए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आज विकास भवन में होगा।
डीडीओ संतोष कुमार के अनुसार निकाय चुनाव में जिले की 12 नगरपालिकाओं और छह नगरपंचायत के लिए 22 नवंबर को वोट पड़ेंगे। नगरपालिकाओं में 300, नगर पंचायतों में 85 वार्ड हैं। वोटिंग के लिए 200 मतदान केंद्र नगर पालिकाओं में और 45 मतदान केंद्र नगर पंचायतों में बने हैं। मतदान स्थलों की संख्या नगर पालिकाओं में 719, नगर पंचायतों में 143 है। डीएम ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 28 जोन, 74 सेक्टर बनाए हैं। इनमें नगर पालिकाओं में 22 जोन, नगर पंचायतों में छह जोन हैं। नगर पालिकाओं में 59 सेक्टर, नगर पंचायतों में 15 सेक्टर हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी होगा। आज दोपहर 12:00 बजे विकास भवन सभागार में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण है।