फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खो नदी के कटान से खौफजदा गांवासियों ने किया प्रदर्शन

खो नदी के कटान से खौफजदा गांवासियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खो नदी के कटान से खौफजदा गांवासियों ने किया प्रदर्शन
शेरकोट। गांव नंदगांव के ग्रामीणों ने खो नदी के कटान से खौफजदा होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गांव खो नदी के मुहाने पर खड़ा है, लेकिन शासन नदी के कटान को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शासन प्रशासन अनदेखी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन से कई बार खो नदी का कटान रोकने के लिए प्रबंध करने की मांग कर चुके हैं। विधायक ने भी गांव का कई बार दौरा किया। सिंचाई विभाग ने गांव में आकर देखना गवारा नहीं समझा। ग्रामीणों का कहना है कि नदी गांव से 20 मीटर की दूरी पर बह रही है। उनके खेत भी नदी के कटान से कट गए। खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई। आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग ने बाढ़ आपदा के लिए आए करोड़ों रुपये के धन को बंदरबांट कर दिय, लेकिन नदी के किनारे पर पेचिंग तक नहीं कराई। प्रदर्शनकारियों ने डीएम से गुहार लगाते हुए खो नदी पर तटबंध बनवाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में प्रसादी, मोहित, रामफूल सिंह, हरज्ञान सिंह, राजीव, मुनेश, रामवीर, सूरज, राजेश रहे। उधर, एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि खो नदी के कटान को रोकने के लिए शासन को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से धन स्वीकृत होते ही गांव में नदी के पानी से कटान रोकने के लिए स्टड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed