{"_id":"59a9c53c4f1c1be7278b4c95","slug":"161504298300-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न, जलभराव से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न, जलभराव से दिक्कत
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश से जलभराव, सड़कों पर निकलना दुश्वार
बारिश से नाले, नालियों में उफान, हर ओर पानी ही पानी
जलभराव के चलते शहर वासियों को हुई भारी दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
मूसलाधार बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। पूरा शहर पानी से लबालब रहा। मानो जैसे शहर में बाढ़ आ गई हो। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर अंदर बाजार में विभिन्न स्थानों पर जलभराव रहा। सबसे अधिक पानी आजाद रोड और नगर पालिक रोड पर रहा। वाहन बीच रास्ते में ही बंद होते रहे। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में मकान और दुुकानों में भी पानी भर गया। बारिश के चलते शहर परेशान रहा। वहीं ईद की खरीदारी प्रभावित रही।
शहर में पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण बारिश से पूरा शहर तालाब बन जाता है। शहर में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं। शुक्रवार की सुबह से हो रही बारिश से पूरा शहर पानी से लबालब रहा। शहर में कोई ऐसा मोहल्ला नहीं बचा जहां पानी न भरा हो। आजाद मार्ग, मोहल्ला कोट, नगर पालिका रोड, जेएस हिंदू पीजी कालेज मार्ग, मोहल्ला लकड़ा, बटवाल, दानिशमंदान, बिजनौर मार्ग, कोतवाली के आसपास, मोहल्ला नल समेत विभिन्न मार्गों पर जलभराव रहा। नगर पालिक रोड और आजाद मार्ग पर पानी इतना अधिक था, की वाहनों के साइलेंसर पानी में डूब गए। इससे पानी में वाहन बंद होते रहे। वाहन चालकों को खींच कर वाहन पानी से बाहर निकलाने पड़े। इससे खासी परेशानी उठानी पड़ी। पूरे दिन शहर के रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। क्योंकि बारिश रुक-रुककर होती रही। बारिश ने पूरे शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है।
बारिश के चलते ईद की खरीदारी प्रभावित
अमरोहा। बारिश ने ईद के त्योहार की रौनक फीकी कर दी है। पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होने से बाजार में खरीदारी असर पड़ा है। लोग खरीदारी को कम निकले। जो निकले तो उन्हें, जगह-जगह जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। पूरे शहरे में जलभराव और कीचड़ रही। पूरी सफाई व्यवस्था धवस्त हो गई।
विज्ञापन
उझारी में जलभराव से आयी दिक्कत
उझारी। नगर में जुमे की नमाज के बाद मूसलधार बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। कई मोहल्लों में पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी हुई। नगर के मोहल्ला शाही चौक पर पानी भरा होने से वाहन निकलने में दिक्त आयी। वहीं बारिश में बच्चों ने जम कर लुत्फ उठाया।