{"_id":"5999edda4f1c1b8e388b47d2","slug":"161503260122-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगवार गांव में वाल्मीकि समाज के लोगों के घरों में तोड़फोड़, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगवार गांव में वाल्मीकि समाज के लोगों के घरों में तोड़फोड़, आक्रोश
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गंगेश्वरी।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगवार में एक समुदाय के लोगों द्वारा वाल्मीकि समाज के घरों में चढ़ाई करने व तोड़फोड़ करने पर समाज में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को पड़ोस के गांव हाकमपुर में वाल्मीकि समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
गांव हाकमपुर में रविवार को वाल्मीकि समाज के लोगों की पंचायत हुई। जिसमें गांव गंगवार में वाल्मीकि समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार को लेकर आक्रोश जाहिर किया गया। कहा कि गांव गंगवार में रामकिशोर वाल्मीकि के घर पर मुसलिम समाज के लोगों ने चढ़ाई कर दी। मकान में तोड़फोड़ की। छप्पर गिरा दिया और हैंडपम्प तोड़ दिया। इतना ही नहीं घरेलू सामान भी ले गए। एक समुदाय के लोग गांव से वाल्मीकि समाज को भगाना चाहते हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही। यदि कार्रवाई नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। पंचायत में कल्लन नेताजी हसनपुर, नरेश कुमार वाल्मीकि आदमपुर, आदमपुर पूर्व प्रधान डालचंद, रामशकी, ऊदल, पवित्र कुमार, राजेश कुमार आदि थे।