{"_id":"5988b8554f1c1b4d558b464c","slug":"161502132309-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में भी नहीं टूटा भाई बहनों का अटूट प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में भी नहीं टूटा भाई बहनों का अटूट प्यार
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिला कारागार में रक्षाबंधन पर भाई और बहन का अटूट प्यार दिखाई दिया। बहनों ने जेल में बंद भाइयों के हाथ पर राखी बांध कर रक्षा का वचन लिया। मुस्लिम बहनें भी भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंची।
जिला कारागार में करीब 1100 बंदी बंद हैं। इनमे करीब 600 हिंदू बंदी हैं। बाकी सब मुस्लिम हैं। इसी तरह 33 महिला बंदी भी जेल में हैं। रक्षाबंधन पर सुबह करीब आठ बजे से जेल पर बहनों और भाइयों से मिलने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। बहनों ने जेल में जाकर भाई की कलाई पर राखी बांधी। जेल अफसरों के मुताबिक बड़ी तादाद में मुस्लिम महिलाएं भी अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल में पहुंची। दोपहर ढाई बजे तक भाई बहनों की मुलाकात का जेल में दौर चलता रहा। शासन की ओर से रक्षाबंधन पर भाई-बहनों को मिलने की छूट दी गई है।