{"_id":"595e84694f1c1bc0728b457a","slug":"161499366505-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्यों ने फिर से दिया अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्यों ने फिर से दिया अविश्वास प्रस्ताव
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी सदस्यों ने फिर दिया अविश्वास प्रस्ताव
बिजनौर। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख रेखा चौधरी के खिलाफ फिर से अविश्वास प्रस्ताव डीएम जगतराज को दिया है।
ब्लॉक प्रमुख रेखा चौधरी के खिलाफ कुछ समय पहले बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा था। कुछ दिनों पहले ब्लॉक प्रमुख के पति नागेंद्र पंवार ने खुद को बहुमत में दिखाते हुए आधे से अधिक बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्र अपने समर्थन में कलक्ट्रेट में प्रस्तुत किए थे। बृहस्पतिवार को बीडीसी सदस्यों ने फिर से ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि ब्लॉक प्रमुख रेखा चौधरी की विकास कार्यों में रुचि नहीं है। वे विकास कार्यों के संबंध में बैठकों में भी भाग नहीं लेती हैं। ब्लॉक के 133 में से 97 बीडीसी सदस्य उनके काम से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने रेखा चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की मांग की है। इस दौरान ऋचा राणा, लोकेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, वरिशा, नसीम, पुष्पा, हनीफ, यादराम आदि बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।