फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   16 more, including policemen of Haldore police station, found infected

हल्दौर थाने के पुलिसकर्मी सहित 16 और संक्रमित मिले

Fri, 17 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
16 more, including policemen of Haldore police station, found infected
हल्दौर थाने के पुलिसकर्मी सहित 16 और संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। हल्दौर थाने के एक पुलिसकर्मी सहित जिले में 16 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही 212 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आईं। बृहस्पतिवार को भी जनपद में दस केस मिले थे। अब तक जनपद में कुल 463 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। शुक्रवार को मिले मरीजों में नहटौर क्षेत्र के गांव माहू नंगली के चार, स्योहारा के तीन, चांदपुर, नजीबाबाद, कोतवाली देहात के दो-दो, अफजलगढ़, हल्दौर, बिजनौर का एक-एक मरीज शामिल है।
जनपद में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जिले में कोरोना के नए मामले मिल रहे हैं, लेकिन फिर भी लोग बेवजह बाजारों में और सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। आलम ये है कि लोग जुर्माना तो भरने को तैयार हैं, लेकिन अपने और दूसरों के स्वास्थ्य को लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव केस स्योहारा क्षेत्र के गांव मेवा नवादा का युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। तब से लेकर जिले में अब तक कुल 463 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। राहत वाली बात ये है कि अब तक इनमें से 331 लोग ठीक होकर अपनों के बीच लौट चुके हैं, जबकि छह लोगों ने कोरोना को पछाड़ा है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 126 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिले नए मरीजों में हल्दौर थाने का 49 वर्षीय पुलिसकर्मी, अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला का 31 साल का युवक, नजीबाबाद इलाके के गांव शहजादपुर निवासी 38 वर्षीय युवक, साहनपुर का 73 वर्षीय वृद्घ, स्योहारा के मोहल्ला तलाई निवासी 65 साल का वृद्घ, 36 वर्षीय युवक, इसी क्षेत्र के गांव रवाना शिकारपुर का रहने वाला बीस साल का युवक, नहटौर के ग्राम माहू नंगली निवासी 37 और 29 वर्षीय युवक तथा 31 साल की महिला और 23 वर्षीय युवती, कोतवाली देहात के गांव गोपीवाला निवासी तीस साल का युवक, इसी इलाके के गांव सैदपुरा का 26 वर्षीय युवक, साकेत कॉलोनी बिजनौर की 26 साल की युवती, चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी 72 साल का युवक और तीस वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। इन सभी के नोजल और थ्रॉट स्वाब जांच के लिए 14 जुलाई को नोएडा की टेस्टिंग लैब में भेजे गए थे और शुक्रवार को इनके परिणाम प्राप्त हुए। इनमें से 16 पॉजिटिव और 212 नेगेटिव और दस रिपीट सैंपल की रिपोर्ट भी आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed