{"_id":"673630fb875cf6fd380efebc","slug":"16-electricity-connections-operated-in-unelectrified-colony-cut-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-135869-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अविद्युतीकृत काॅलोनी में संचालित 16 बिजली कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अविद्युतीकृत काॅलोनी में संचालित 16 बिजली कनेक्शन काटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विद्युत चोरी रोकने के लिए जिले में विद्युत अधिकारी, फील्ड स्टाफ ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम नूरपुर मार्ग पर अविद्युतीकृत काॅलोनी में पहुंची। टीम को इस कॉलोनी में करीब 16 बिजली कनेक्शन अवैध रूप से चलते पाए। कुछ मोहल्लों में भी चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
विद्युत वितरण मंडल बिजनौर के अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप ने बताया कि नूरपुर मार्ग पर स्थित डायमंड सिटी काॅलोनी में चेकिंग अभियान चलाया। बताया कि अविद्युतीकृत काॅलोनी में अवैध रूप से 16 बिजली कनेक्शन चलते पाए गए। 13 घरों पर अन्य स्थानों पर संयोजन लेकर बिना किसी विभागीय अनुमति के अवैधानिक रूप से दूसरी जगह मीटर शिफ्ट कराकर विद्युत का उपयोग करते पाए गए।
टीम ने चेकिंग के दौरान तीन घरों पर बिजली चोरी पकड़ी। बताया कि विद्युत का उपयोग करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए संयोजन विच्छेदित किए गए। लाइन लॉस वाले फीडरों पर भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन
नवंबर में 120 प्रतिष्ठानों की चेकिंग
अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप ने बताया कि विद्युत वितरण मंडल बिजनौर के तहत नवम्बर माह में 120 ढाबे, रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई। 14 प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिली। इनमें से दो टैरिफ चेंज, छह उपभोक्ता के यहां लोड इनकरीज की कार्रवाई की गई। अधीक्षण अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से अपील कि वह बिजली कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।