फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   159 policemen attacked in Corona so far in the district

जिले में अब तक 159 पुलिसकर्मियों पर कोरोना का हमला

Fri, 20 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
159 policemen attacked in Corona so far in the district
बिजनौर। जिले में अब तक 159 पुलिसकर्मियों पर कोरोना ने हमला किया है। इनमें से 89 पुलिसकर्मियों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 70 पुलिसकर्मी अभी भी कोरोना से संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी पुलिसकर्मी ने कोरोना से जान नहीं गंवाई है।
विज्ञापन

जनपद में सबसे पहले नहटौर के थाने के एक दरोगा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्हें उपचार के लिए तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) मुरादाबाद में बने कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां पर करीब 28 दिन उनका उपचार चलने के बाद उनकी तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें वहां से डिस्चार्ज किया गया था। करीब 58 वर्षीय दरोगा ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आने पर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी वे मिसाल बने। बाहर से एक गांव में आए एक ही परिवार के तीन प्रवासियों का सैंपल कराने वाली टीम के साथ गए दरोगा को कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया था। बीमारी के दौरान भी दरोगा ने अपने कार्य को अंजाम दिया। इसके बाद से लगातार आए दिन जिले भर में कहीं न कहीं से पुलिस कर्मियों पर कोरोना हमला करता रहा।
विज्ञापन

गनीमत रही कि अब तक सभी पुलिसकर्मी सकुशल हैं। इनमें से सिंप्ट्रोमेटिक यानी लक्षणयुक्त मरीजों को उपचार के लिए मुरादाबाद और लक्षणविहीन कोरोना रोगियों को जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में बने एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि पिछले सप्ताह ही दो दिन में पुलिसलाइन के 73 पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव आए। अभी तक की जांच में पता चला कि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी बेहतर है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कोरोना से 54 रोगियों की मौत हुई है। इनमें एक भी पुलिसकर्मी शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed