फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्राथमिक स्कूलों में होगा पुरातन छात्र परिषद का गठन

प्राथमिक स्कूलों में होगा पुरातन छात्र परिषद का गठन

Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूलों में होगा पुरातन छात्र परिषद का गठन
प्राथमिक स्कूलों में होगा पुरातन छात्र परिषद का गठन
विज्ञापन

अफजलगढ़। बीईओ अफजलगढ़ ने ब्लॉक के मुख्य अध्यापकों की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 जून से स्कूलों में स्वच्छता, पेयजल अभियान चल रहा है। जहां कार्य अधूरा वह शीघ्र पूर्ण करा लें। लीपापोती करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को बीईओ ने कहा कि महापुरुषों एवं अन्य महत्वपूर्ण दिवसों के विषय में बच्चों को जानकारी दी जाए। माह जुलाई में शारदा अभियान के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष के बच्चों का पूर्ण नामांकन एवं आउट स्कूल ड्राफ्ट, आउट बच्चों का नामांकन यदि 45 दिन तक बच्चा नहीं आता है तो वह ड्रॉफ्ट ऑउट की श्रेणी में रखा जाए। बहुआयामी दिव्यांग छोड़कर, स्कूल चलो अभियान में अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान व अन्य संभ्रांत व्यक्तियों को बुलाया जाए। स्कूल में नामांकन, प्रगति रिपोर्ट व फोटो विवरण, निरीक्षण पंजिका दुरुस्त रखें, विद्यालयों में पुरातन छात्रों का संगठन पुरातन छात्र परिषद से विद्यालय के विकास में सहायता लें, 30 जुलाई तक आधार नामांकन कर सूचि तैयार करें। विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनवाएं, समय सारणी और अध्यापक डायरी का उपयोग हो, प्रार्थना समय से हो खेल, व्यायाम, पीटी, सामान्य ज्ञान आदि का समावेश हो, जर्जर भवन में बरसात में बच्चों को न बैठाए। पौधारोपण कार्यक्रम में प्रत्येक बच्चे से एक पौधा लगवाए, मानव संपदा का प्रारूप तैयार फीडिंग करा लें। आठ जुलाई को एमडीएम निरीक्षण होना है, इसकी तैयारी पूर्ण की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed