{"_id":"5d165bf88ebc3e3cd728f76a","slug":"15617464045-bijnor-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य योजना बना कर करें शिक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य योजना बना कर करें शिक्षण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने एक जुलाई से स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अफसर शिक्षा की बैठक लेकर शासन के दिशा-निर्देशों को अवगत करा रहे हैं। बीआरसी जमालपुर पठानी में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अजय कुमार ने शिक्षकों को स्कूलों में साफ-सफाई कराने तथा स्कूलों में गुणवत्ता पर विशेष बल देने को कहा है। जुलाई के महीने में अभियान चला कर शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराया जाए।
बीईओ अजय कुमार ने ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के प्रधानाध्यापकों व संकुल प्रभारियों की बैठक ली तथा शिक्षकों को शासन से आए निर्देशों के बारे में बताया। एक ही प्रांगण में चल रहे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का संविलयन होने पर स्कूल का संचालन अब एक ही प्रधानाध्यापक द्वारा किया जाएगा। स्कूलों के शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बीईओ ने बताया कि एक जुलाई से स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों के प्रवेश भी किए जाने हैं। इस अभियान में विद्यालय प्रबंध समित, ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायतों का सहयोग लेकर छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराया जाए। इस मौके पर एबीआरसी दुष्यंत कुमार, आदर्श कुमार गुप्ता, संकुल प्रभारी ताजवीर सिंह देवरा, धर्म सिंह, सुलक्षणा आर्या, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद चौधरी सहित काफी संख्या में प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
--------
शिक्षा परियोजना समिति की बैठक एक जुलाई को
बिजनौर। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि जिला शिक्षा परियोजना समिति की 29 जून को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह बैठक अब एक जुलाई को सांय: पांच बजे कलक्ट्रेट के सभागार में होगी। इसकी अध्यक्षता डीएम करेंगे। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से समय से प्रतिभाग करने को कहा है।