फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चीनी मिलों ने किया 2320 करोड़ का भुगतान, 815 करोड़ बकाया

चीनी मिलों ने किया 2320 करोड़ का भुगतान, 815 करोड़ बकाया

Fri, 28 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिलों ने किया 2320 करोड़ का भुगतान, 815 करोड़ बकाया
बिजनौर। जिले की चीनी मिलों ने किसानों को अब तक 2320 करोड़ का भुगतान कर दिया है। मगर, अब भी 815 करोड़ रुपया चीनी मिलों पर बकाया है। चीनी मिलों का इस बार का भुगतान पिछली बार के मुकाबले बेहतर है। माना जा रहा है कि जल्दी ही चीनी मिल अपना शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कर देंगी।
विज्ञापन

बीते पेराई सत्र में जिले की चीनी मिलों को किसानों ने 3135 करोड़ का गन्ना बेचा था। इसमें से 2320 करोड़ का भुगतान किसानों के खातों में जा चुका है। अब 815 करोड़ का भुगतान चीनी मिलों पर बचा है। चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने किसानों का गन्ना भुगतान कराने के लिए काफी प्रयास किए थे। जिले की चीनी मिलों को करीब 500 करोड़ का लोन केेंद्र सरकार ने दिया था। इसके अलावा चीनी के भाव भी इस बार पिछले साल से बेहतर हैं। इससे किसानों का शत प्रतिशत गन्ना भुगतान पिछले साल के मुकाबले जल्दी होने की बात कही जा रही है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसानों का गन्ना भुगतान कराया जा रहा है। जो चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में चीनी मिलों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


मिल कुल खरीद भुगतान बकाया
बिजनौर 3135 2320 815
मेरठ 2310 1363 943
गाजियाबाद 254 38 216
हापुड़ 637 148 488
बागपत 720 362 358
सहारनपुर 1475 1028 444
मुजफ्फरनगर 2936 2042 893
शामली 1065 468 597
नोट: सभी आंकड़े करोड़ में हैं और गन्ना विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed