{"_id":"5d150e438ebc3e3cd07a2e24","slug":"156166097610-bijnor-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से फूले अफसरों के हाथ पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से फूले अफसरों के हाथ पैर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 जून को मंडल समीक्षा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन के हाथ पैर फूले हुए हैं। मुख्यमंत्री बिजनौर भी आ सकते हैं। अफसर अपने अधूरे कामों को पूरा करने में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री का अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। केवल मौखिक रूप से शासन से उनके आने की सूचना दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए मंडल स्तर पर दौरे करने जा रहे हैं। 29 जून को मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा करने के लिए मुरादाबाद आ सकते हैं। उनके मुरादाबाद के साथ बिजनौर आने की भी संभावना जताई जा रही है। शासन स्तर से अफसरों को मौखिक रूप से यह बात बताई गई है। तभी से अफसरों के हाथ पांव फूले हुए हैं। अफसरों को डर है कि मुख्यमंत्री कहीं बिजनौर न आ जाएं। अफसर अधूरे कार्यों को पूरा करने में जुटे हैं। जो फाइल अधूरी हैं, उन्हें निपटाया जा रहा है। ऐसा कोई काम अफसर लंबित नहीं रखना चाहते, जिस पर उन्हें मुख्यमंत्री की फटकार सुननी पड़े। अफसरों की मानें तो मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा करने के लिए मुरादाबाद आएंगे। वहां से वह बिजनौर भी आ सकते हैं। डीएम सुजीत कुमार के मुताबिक मुख्यमंत्री के मौखिक रूप से मंडलीय समीक्षा के लिए आने का पता चला है। मुरादाबाद आने की ज्यादा संभावना है।