फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पौधरोपण की तैयारी पूरी, खोदे जा रहे गड्ढ़े

पौधरोपण की तैयारी पूरी, खोदे जा रहे गड्ढ़े

Sun, 23 Jun 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण की तैयारी पूरी, खोदे जा रहे गड्ढ़े
बिजनौर। जिले में रिकॉर्ड पौधरोपण करने की तैयारी पूरी हो गई है। पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। पहली बारिश होते ही पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिले में इस साल रिकॉर्ड 43 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में होने वाले पौधरोपण का लक्ष्य हर साल बढ़ता जा रहा है। पौधरोपण में अब सभी विभागों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं को भी लगाया जा रहा है। जिले में इस साल 43 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। प्रस्तावित स्थानों पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। मनरेगा श्रमिकों को गड्ढे खोदने के काम में लगाया गया है। वन विभाग की नर्सरी में पौधे तैयार हैं। अधिकांश पौधे छायादार लगाए जाएंगे। जल प्लावित क्षेत्र में अर्जुन, नहर किनारे शीशम, जामुन, रेतीली जमीन में यूकेलिप्टस व शीशम तथा गंगा किनारे खैर व सागौन के पौधे विशेष तौर पर लगाए जाएंगे। इनके अलावा भी बबूल, नीम, पीपल, सीरस, बालमखीरा, बरगद, पिलखन आदि के पौधे भी रोपित किए जाएंगे। डीएफओ डा. एम सेम्मारन के मुताबिक पौधरोपण की तैयारी शुरू कर दी गई है। जनता को भी पौधरोपण अभियान से बड़े स्तर पर जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन


ये है विभागवार लक्ष्य
विभाग लक्ष्य
वन विभाग 1438391
ग्रामीण विकास 1917600
उद्यान विभाग 191744
राजस्व विभाग 191760
पंचायती राज 191760
आवास विकास 5680
औद्योगिक विकास 6100
नगर विकास विभाग 25357
लोक निर्माण 24714
सिंचाई विभाग 28600
रेशम विभाग 7308
कृषि विभाग 61476
पशुपालन 7900
सहकारिता 4700
उद्योग केंद्र 6943
विद्युत निगम 6320
प्राथमिक शिक्षा 6704
माध्यमिक शिक्षा 6704
प्रावैधिक शिक्षा 11266
उच्च शिक्षा 11266
श्रम विभाग 1789
स्वास्थ्य विभाग 11983
परिवहन 1680
रेलवे 7763
रसद आपूर्ति 3378
पुलिस 5680
कुल 4327566
नोट: ये आंकड़े वन विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed