{"_id":"5d028ef4bdec226d7c16f93b","slug":"15604487461717-22-bijnor-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 से 22 जून तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 से 22 जून तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह
विज्ञापन
17 से मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह
बिजनौर। शासन के निर्देश पर जिले में 17 से 22 जून तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यह सप्ताह मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत भीड़-भाड़ वाले चौराहों, रेडियो स्टेशन, बस स्टेशन, कचहरी आदि स्थान पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन पूरे सप्ताह प्रत्येक दिन, पब्लिसिटी वैन द्वारा पूरे सप्ताह एक कलेंडर बनाकर प्रचार-प्रसार, टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी, जिले के सिनेमाघरों में वीडियो क्लिप के माध्यम से सड़क सुरक्षा के विषय में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
15 जून तक अपलोड करें आवेदन
बिजनौर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, माध्यमिक, संस्कृत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या, प्राचार्य, राष्ट्रीय, राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए उत्कृष्ट अध्यापकों के आवेदन पत्र एमएचआरडी की पोर्टल डब्लूडब्लूडब्लू.एमएचआरडी.जीओवी.आईएन पर 15 जून तक अपलोड कराकर उसकी हार्डकॉपी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराएं।