फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले के मदरसे केंद्र की मदरसा आधुनिकरण योजना से जुडेगे

जिले के मदरसे केंद्र की मदरसा आधुनिकरण योजना से जुडेगे

Wed, 12 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिले के मदरसे केंद्र की मदरसा आधुनिकरण योजना से जुडेगे
जिले के मदरसे केंद्र की मदरसा की योजना से जुड़ेंगे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के मदरसे केंद्र की मदरसा आधुनिकरण योजना से जुडे़ंगे। मदरसों में पारंपरिक विषयों के साथ आधुनिक विषयों की भी पढ़ाई होगी। इसके लिए केंद्र ने मदरसों से प्रस्ताव मांगे हैं। जिले में करीब 600 मदरसे है। मदरसों में उर्दू व फारसी पढ़ाने के साथ तालीमी शिक्षा भी दी जाती है। केंद्र ने मदरसों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की कई साल पहले पहल की थी। योजना में पारंपरिक पढ़ाई के साथ हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषयों को पढ़ाने का प्रावधान रखा गया है। जिले के करीब 240 मदरसे योजना से जुड़ गए थे। कुछ दिन बाद योजना बंद हो गई। जिले से प्रस्ताव शासन को नहीं गए थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र के अनुसार केंद्र ने नए सिरे से योजना शुरू की है। योजना में जुड़ने वाले मदरसों में तीन -तीन शिक्षक रखे जाएंगे। शिक्षकों के मानदेय के लिए केंद्र व राज्य से अनुदान मिलेगा। केंद्र 60 प्रतिशत व राज्य 40 प्रतिशत अनुदान देगा। इससे बेरोजगार अल्पसंख्यकों को नौकरी मिलेगी तथा छात्र छात्राएं आधुनिक तकनीकी से जुड़ने की ओर बढे़ंगे। मदरसों से जल्द प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed