{"_id":"5d0143c3bdec22077268bda1","slug":"15603639611-bijnor-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी को दिए ज्ञापन में बताया कि कई बार वार्ता के बाद भी संविदा सफाई कर्मचारियों को अब तक सफाई विभाग में स्थानांतरित नहीं किया गया है। साथ ही संघ के पदाधिकारियों की एक कर्मचारी के लिए क्वार्टर की मांग को भी पूरा नहीं किया गया। ज्ञापन में कर्मचारियों की मांग 48 घंटे में पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान मंत्री अमीचंद, केके सिंह आदि मौजूद रहे।
बेटी को बरामद कराने की गुहार
बिजनौर। गांव मुर्तजापुर उर्फ चंदनवाला निवासी नजीर अहमद ने एसपी कार्यालय में दिए ज्ञापन में बताया कि उसने अपनी बेटी अफसाना का निकाह गांव गधेली निवासी खुर्शीद के साथ किया था। निकाह में काफी दान दहेज दिया था। आरोप है कि अफसाना के ससुराल वाले उससे दहेज में एक लाख रुपये लाकर देने को कह रहे हैं। उन्होंने अफसाना को बंधक बना रखा है। नजीर अहमद ने पुत्री को बरामद कराने की गुहार लगाई है।