फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

Sun, 02 Jun 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
विज्ञापन

बिजनौर। टीएसआई रोहित त्रिपाठी द्वारा हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष की बेटी व पत्नी से अभद्रता किए जाने पर संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने शास्त्री चौक पर जाम लगा दिया और टीएसआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टीएसआई ने मौके से खिसकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने टीएसआई को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की। सस्पेंड न होने तक जाम खोलने से साफ इंकार कर दिया।

शनिवार शाम शास्त्री चौक पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष संजीव मलिक की पत्नी व बेटी स्कूटी से खरीदारी के लिए बाजार जा रही थीं। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वहां टीएसआई रोहित त्रिपाठी ने उनसे अभद्रता की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी के कागज पूरी होने के बाद भी टीएसआई ने उनकी स्कूटी वहां खड़ी करा ली और अभद्रता करते हुए पैदल ही बाजार जाने को कहा। इसका पता चलने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताआें ने रोहित त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अभद्रता करने की कोशिश की। इस पर हिंदू युवा वाहिनी व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ता भारी संख्या में शास्त्री चौक पर एकत्र हो गए और उन्होंने एक ओर जमा लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने टीएसआई रोहित त्रिपाठी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टीएसआई ने विरोध बढ़ता देखकर मौके से खिसकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता और भड़क गए। इस पर टीएसआई वहीं रुक गए। जिलाध्यक्ष संजीव मलिक भी मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रोहित त्रिपाठी चेकिंग के नाम पर जनता का शोषण और अवैध उगाही कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की छवि को ऐसे लोग गंदा कर रहे हैं। ऐसे किसी कर्मचारी को जिले में नहीं रहने दिया जाएगा। शहर कोतवाल रामसेवक ने भीड़ को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने जाम खोलने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि रोहित त्रिपाठी के सस्पेंड होने के बाद ही जाम खोला जाएगा। इस दौरान अंशुल, नितिन, जितेंद्र राणा, हिमांशु, मोहित, अमित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। जाम के दौरान पुलिस किसी तरह थोड़ी थोड़ी संख्या में वाहन निकालती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed