फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   1545 youth get employment

1545 युवाओं को मिला रोजगार, करेंगे नई शुरूआत

Fri, 22 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
1545 youth get employment
बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ राहुल कुमार। - फोटो : BIJNOR
1545 युवाओं को मिला रोजगार, करेंगे नई शुरूआत
विज्ञापन

कोतवालीदेहात/बिजनौर। सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित वृहद रोजगार मेले में भारी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ी। मेले में 35 कंपनियों ने 1545 युवाओं को रोजगार दिए। युवाओं को कंपनियों ने मौके पर ही ऑफर लेटर वितरित किए। नौकरी मिलने पर युवाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। जल्दी ही ये अपने पदों पर काम शुरू करेंगे।
नगीना रोड स्थित वीकेआईटी में आयोजित रोजगार मेले में सुबह आठ बजे से ही आसपास के युवा आने लगे थे। रोजगार मेले में कुल साढ़े तीन हजार युवा आए। युवाओं ने कॉलेज के गेट पर अपना पंजीकरण कराया। कॉलेज के दो ब्लॉक में कंपनियों की ओर से स्टॉल लगाए गए। कंपनी प्रतिनिधियों ने युवाओं के प्रमाण पत्र देखे और उनसे बातचीत की, सवाल पूछे। युुवाओं को पद और वेतन के बारे में बताया। जो युवा योग्य और नौकरी करने के इच्छुक मिले उन्हें नौकरी देकर ऑफर लेटर दे दिए गए। कुल 1545 युवाओं को रोजगार मिला।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ केपी सिंह, भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी, क्षेत्रीय सहायक निदेशक सेवायोजन अधिकारी कमल किशोर, सहायक सेवायोजन अधिकारी विशाल राठी, कॉलेज निदेशक अभिषेक सिंह, एके सिंह, कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक आशीष कुमार, राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा आदि ने युवाओं को ऑफर लेटर देकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कपिल पाराशर, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय बना फिल्ड ऑफिसर
बीएससी एजी उत्तीर्ण धामपुर निवासी अक्षय त्यागी खेती से जुड़ी एक फर्म में 15 हजार रुपये महीना की नौकरी लगी है। उसे फिल्ड ऑफिसर के पद पर नियुक्ति मिली है। अक्षय त्यागी ने बताया कि उसके परिवारवाले बहुत खुश होंगे। गांव महेशपुर खेड़ी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह काफी समय से रोजगार पाने की कोशिश कर रहा था। अब जिले से ही उसे एक कंपनी में फिल्ड ऑफिसर पद पर नियुक्ति मिली है। उसे 15 हजार रुपये महीना मिलेंगे।
हमेशा काम आएगा अनुभव
गांव बसेड़ी कुंवर निवासी अरुण सूर्यवंशी और नरेनी निवासी राहुल कुमार को एलआईसी एजेंट के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें आठ हजार रुपये महीना और कमीशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि कहीं नौकरी के लिए अनुभव मांगा जाता है। नौकरी तो मिली ही साथ ही इससे मिलने वाला अनुभव हमेशा आगे की नौकरियों में गिना जाएगा। बिजनौर निवासी दिव्या को रामपुर की एक कंपनी में लिपिक के पद पर जॉब मिली है। उसे आठ हजार रुपये मासिक मिलेंगे। दिव्या ने बताया कि वेतन थोड़ा कम है फिर भी वह नौकरी करने जरूर जाएगी। अनुभव होगा तो आगे चलकर अपने या आसपास के जिलों में अच्छे वेतन पर नौकरी मिल जाएगी।
रोजगार मेले में छाया रहा अमर उजाला
बिजनौर। रोजगार मेले में अमर उजाला छाया रहा। युवा और कंपनी प्रतिनिधि अमर उजाला पढ़ते मिले। युवाओं को ऑफर लैटर देते वक्त मंच पर मौजूद अतिथियों के हाथ में भी अमर उजाला नजर आया।

रोजगार मेले व सेवायोजन विभाग से जुड़ी खबरों को अमर उजाला प्रमुखता से प्रकाशित करता रहता है। रोजगार मेले में आए अधिकतर युवाओं ने कहा कि उनके घर पर पहले से ही अमर उजाला आता है। चांदपुर निवासी मुकेशा कुमार, नजीबाबाद निवासी हैप्पी शर्मा ने बताया उनके घर पर अमर उजाला ही आता है। अमर उजाला में समय समय पर लगने वाले रोजगार मेलों के बारे में जानकारी मिल जाती है। अन्य जगहों पर भी रिक्तियों की जानकारी मिलती है। चाहशीरी निवासी शिल्पी, नवाब का अहाता निवासी पूनम सेठ ने बताया कि अमर उजाला की खबरें प्रमाणिक होती हैं। इंटरव्यू लेने आए बिजनौर के ही एलआईसी के एएसएम राजपाल सिंह व मुकेश सिंह ने बताया कि उनके यहां शुरू से ही अमर उजाला आता है। अमर उजाला की खबरों की प्रमाणिकता पर संदेह नहीं किया जा सकता है। इंटरव्यू लेने आए धामपुर निवासी एलआईसी कर्मचारी हरीश मित्तल व विपिन मिश्रा ने भी अमर उजाला की सराहना की।

बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ अक्षय त्यागी।

बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ अक्षय त्यागी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ अशोक कुमार।

बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ अशोक कुमार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ दिव्या वर्मा।

बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ दिव्या वर्मा।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ अरुण सूर्यवंशी।

बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ अरुण सूर्यवंशी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में अमर उजाला पढ़ते आईटीआ

बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में अमर उजाला पढ़ते आईटीआ- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में अमर उजाला पढ़ते युवक।

बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में अमर उजाला पढ़ते युवक।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में अमर उजाला पढ़ते बाहर ?

बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में अमर उजाला पढ़ते बाहर ?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में युवती को जॉब ऑफर लेटर ?

बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में युवती को जॉब ऑफर लेटर ?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में अमर उजाला पढ़ती युवति

बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में अमर उजाला पढ़ती युवति- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed