फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गलत एक्सरे रिपोर्ट बनाने की जिलाधिकारी से शिकायत

गलत एक्सरे रिपोर्ट बनाने की जिलाधिकारी से शिकायत

Sat, 30 Mar 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
गलत एक्सरे रिपोर्ट बनाने की जिलाधिकारी से शिकायत
गलत एक्सरे रिपोर्ट बनाने की जिलाधिकारी से शिकायत
विज्ञापन

बिजनौर। एक युवक ने जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट पर गलत एक्सरे रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया है। युवक ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर मामले की जांच कराकर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार को नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी ओमकार शर्मा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि तीन मार्च को उसका भाई राजकुमार बाइक से कहीं गया था। वापस लौटने पर उसने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी कर दी। इसी दौरान वहां आए ट्रैक्टर सवार युवक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी बीच गांव के ही सुमित कुमार और गौरव कुमार तथा नहटौर थाना क्षेत्र के गांव फुलसंदा निवासी छोटे लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पर आए और ओमकार तथा उसके भाई राजकुमार पर हमला कर दिया था। इसके बाद पुलिस तीनों को मेडिकल जांच कराने के लिए समीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई थी। आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने मेडिकल किये बिना ही दोनों भाइयों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में एक्सरे में कोई चोट नही मिली।सीटी स्कैन कराया तो उसमें राजकुमार की नाक की हड्डी टूटी हुई और जबड़े में फै्रक्चर आया। आरोप है कि एक्सरे में किसी तरह की कोई चोट नहीं दिखाई गई। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रयास के बाद भी चिकित्सक से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed