{"_id":"5c6ef5aebdec2273a03265a2","slug":"151550775726-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शिक्षकों की होगी सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शिक्षकों की होगी सेवा समाप्त
विज्ञापन
चार शिक्षकों की होगी सेवा समाप्त
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों से लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे जिले के चार शिक्षकों की सेवा समाप्त की जाएगी। चारों शिक्षकों को बीएसए महेश चंद्र की ओर से सेवा पुस्तिका में अंकित घर के पते पर नोटिस भेजा गया है।
विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के प्राथमिक विद्यालयों से चार शिक्षक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। कई बार खंड शिक्षा अधिकारी और बीएसए की ओर से भी शिक्षकों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। लेकिन शिक्षकों ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। शासन के निर्देश पर शिक्षकों की अनुपस्थिति को बीएसए महेश चंद्र ने गंभीरता से लिया है और अनुपस्थिति शिक्षकों व शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त करने का नोटिस जारी कर दिया है। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय रावली की सहायक अध्यापिका शालिनी चौधरी एक जुलाई 2010 से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। जबकि प्राथमिक विद्यालय इटावा की सहायक अध्यापिका आरती एक जुलाई 2015 से विद्यालय से अनुपस्थित हैं। प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर की प्रधानाध्यापिका संगीता एक जनवरी 2016 से अनुपस्थित चल रही है। प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद शकूरपुर के सहायक अध्यापक धनपत सिंह 28 फरवरी 2011 से विद्यालय से लगातार अनुपस्थित हैं। बीएसए ने बताया कि चारों शिक्षकों को नोटिस देकर अंतिम मौका दिया गया है। ये शिक्षिका और शिक्षक विद्यालय व कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित अभिकथन प्रस्तुत करेंगे, ऐसा नहीं करने पर चारों की सेवा समाप्त की जाएगी।
अनुपस्थित शिक्षकों की खंगाली जा रही कुंडल
शासन के निर्देश पर स्कूलों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर अब बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। चार शिक्षकों की सेवा समाप्ति के बाद जिले के अन्य विकास क्षेत्रों के शिक्षकों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। बीएसए ने जिले के सभी विकास क्षेत्रों के खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है जो अपने मूल विद्यालयों लंबे समय से अनुपस्थित हैं। शासन ने ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। विकास क्षेत्रों में बीईओ ने संकुल प्रभारियों और स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से ऐसे शिक्षकों की सूची देने को कहा है।