फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बारिश और बादलों से घटी चीनी रिकवरी, मिलों को नुकसान

बारिश और बादलों से घटी चीनी रिकवरी, मिलों को नुकसान

Fri, 22 Feb 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
बारिश और बादलों से घटी चीनी रिकवरी, मिलों को नुकसान
बारिश और बादलों से घटी चीनी रिकवरी, मिलों को नुकसान
विज्ञापन

बिजनौर। बारिश ने किसानों के साथ-साथ अब चीनी मिलों का भी खेल बिगाड़ दिया है। पिछले साल बंपर बारिश से गन्ना की पैदावार प्रभावित हुई। अब जाड़ों में हो रही बारिश से चीनी रिकवरी प्रभावित हो रही है। इससे चीनी मिलों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। हर सप्ताह बिगड़ रहा मौसम चीनी मिल के अफसरों को और परेशान कर रहा है।
पिछले साल हुई बारिश ने किसानों की गन्ने की पैदावार पर ग्रहण लगा दिया। बारिश के कारण गन्ने की फसल ज्यादा विकसित नहीं हो पाई। खेतों में गन्ना पिछले साल के मुकाबले कम निकल रहा है। गन्ना विभाग की क्रॉप कटिंग में भी गन्ने की पैदावार पिछले साल के मुकाबले बहुत कम निकल रही है। अब जाड़ों में हो रही बारिश चीनी मिलों के लिए आफत बन गई है। बारिश की वजह से गन्ने की रिकवरी प्रभावित हो रही है। रिकवरी के कारण गन्ने से चीनी की रिकवरी कम हो रही है। पहले से ही नुकसान उठा रही चीनी मिलों को बारिश और नुकसान पहुंचा रही है। जनवरी से पहले चीनी मिलों को अच्छी रिकवरी मिल रही थी, लेकिन जनवरी से लगभग हर हफ्ते हो रही बारिश से चीनी की रिकवरी गिर गई है।
विज्ञापन

गन्ने में 60 प्रतिशत पानी
गन्ने की फसल में 60 प्रतिशत से ज्याद पानी होता है। करीब 12 प्रतिशत हिस्सा चीनी व बाकी खोई रहती है। बरसात में ज्यादा बारिश होती है तो गन्ना ज्यादा विकसित नहीं हो पाता है। इससे पैदावार प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी को खुराक बना रहा गन्ना
गन्ने में चीनी सुक्रोज से बनती है। बारिश होने व धूप न निकलने पर पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया नहीं कर पाते हैं। इस क्रिया में पौधे धूप के जरिए भोजन बनाते हैं। भोजन न बना पाने पर गन्ने का पौधा अपने अंदर मौजूद सुक्रोज को ग्लूकोज में परिवर्तित कर उसे आहार में लेने लगता है। इससे चीनी रिकवरी कम हो जाती है।

चीनी रिकवरी
मिल 2017 दिसंबर 2018 फरवरी 2019
धामपुर 11.40 10.70 10.56
स्योहारा 11.10 11.70 11.59
बिलाई 10.35 11.75 11.76
बहादरपुर 11.67 12.02 11.96
बरकातपुर 11.20 12.02 12.09
बुंदकी 11.69 12.34 12.20
चांदपुर 10.75 11.25 11.16
बिजनौर 10.60 11.55 11.59
नजीबाबाद 11.56 11.25 12.10
नोट: उक्त आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।
मिलों का नुकसान बढ़ा
बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह के अनुसार बारिश से की पैदावार कम है। चीनी रिकवरी शुरू में अच्छी थी, लेकिन अभी रिकवरी कम आ रही है। पहले से ही नुकसान उठा रही मिलों को इससे और नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed