फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रमा जैन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक कला प्रदर्शनी आयोजित

रमा जैन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक कला प्रदर्शनी आयोजित

Wed, 13 Feb 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
रमा जैन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक कला प्रदर्शनी आयोजित
रमा जैन कन्या महाविद्यालय में लगी कला प्रदर्शनी
विज्ञापन

नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक कला प्रदर्शनी में छात्राओं की प्रकृति, सामाजिक चित्रण की कलाकृतियों के प्रदर्शन ने मन मोहा। महाविद्यालय निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने कहा कि कला के माध्यम से छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा का विकास होता है।

प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता के निर्देशन में चित्रकला विभाग की ओर से आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि मिरनवा आर्ट इंस्टीट्यूट देहरादून की प्राचार्या डॉ. संतोष साहनी, महाविद्यालय निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर अवलोकन किया। चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुला त्यागी की देखरेख में छात्राओं ने प्रकृति चित्रण, ओल्ड मास्टर पेटिंग, नारी सशक्तिकरण सहित समाज के विभिन्न पहलुओं पर आधारित कलाकृतियां बनाकर प्रदर्शन किया। डॉ. सुतोष साहनी ने कहा कि कला में छात्राएं अपना कॅरियर बना सकती हैं। उन्होंने ग्राफिक आर्ट, एनीमेशन, मल्टी मीडिया और फाइन आर्ट जैसी कला की नवीन विद्याओं की जानकारी दी। कला प्रदर्शनी में अतिया रफी, निशा, शोभा, उपासना, जूही, रूकसार, आफरीन नाज, भारती साहिबा, हर्षिता, रुचि, सोनम, आरजू, ज्योति, जहीन, फातिमा, नेहा, कीर्ति, निधि, शशि की कलाकृति सराही गई। इस अवसर पर डॉ. सविता वर्मा, डॉ. मृदुला त्यागी, डॉ. इंदु लाहोटी, डॉ. नीतू तिवारी, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. भावना अरोड़ा, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. अंकुर, डॉ. वरुण, डॉ. नेहा, ज्योति पाल, डॉ. रमनदीप, श्वेता रानी, पारुल त्यागी, मनीषा, सामया, अर्चना सिंघल, ख्याति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed