फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मनचलों का डटकर मुकाबला करें बेटियां

मनचलों का डटकर मुकाबला करें बेटियां

Thu, 13 Dec 2018 11:03 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
मनचलों का डटकर मुकाबला करें बेटियां
मनचलों का डटकर मुकाबला करें बेटियां
विज्ञापन

नगीना । एमएम इंटर कॉलेज में आयोजित महिला सशक्तिकरण के मौके पर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कोई भी परेशानी होने पर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करने की जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को कॉलेज में आयोजित विचार गोष्ठी में थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मनचले से घबराकर नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करें और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। सभी छात्राओं को मजबूत इरादों से विपरीत परिस्थितियों में धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की परेशानियों में पुलिस सदैव उनके साथ है। अगर कोई मनचला या आवारा लड़का छींटाकशी या परेशान करे तो सीधे 1090 हेल्प लाइन पर सूचना दे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी थाना स्तर पर एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर नंबर जारी कर रखें हैं। छात्राएं इन नंबरों पर भी शिकायत कर सकती हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तैयार है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए पढ़ाई के साथ साथ कुछ अलग से सीखने की सलाह दी। प्रधानाचार्य रामबहादुर वर्मा की अध्यक्षता व जहीर अनवर के संचालन में आयोजित गोष्ठी में उप प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह गौतम, छात्राओं इफा अंसारी, आकांक्षा, अमीचंद यादव, बृजमोहन, शाहिद अली, सोमदेव, शहजाद अहमद, आसिफ अख्तर आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed