Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane weighing at centers in Dhampur will begin on November 8; the inauguration will take place on the 11th.

Bijnor News: धामपुर में आठ नवंबर से शुरू होगी सेंटरों पर गन्ना तौल, 11 को होगा उद्घाटन

Tue, 03 Nov 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane weighing at centers in Dhampur will begin on November 8; the inauguration will take place on the 11th.
-दो नवंबर की जारी पर्ची आठ में, तीन की पर्ची नौ और चार की पर्ची को होगी 10 नवंबर को तौल
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र अब 5 नवंबर के बजाय 11 नवंबर से शुरू होगा। खराब मौसम और खेतों में पानी भरने के कारण मिल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।
मिल के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा और सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिल ने 5 नवंबर को पेराई सत्र शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ। गन्ना समिति की ओर से जारी पर्चियों की तिथि भी बढ़ाई गई है। दो नवंबर की पर्ची अब आठ नवंबर को, तीन नवंबर की पर्ची नौ नवंबर को और चार नवंबर की पर्ची 10 नवंबर को तौली जाएगी। इसके आदेश जारी किए जा चुके हैं। सभी गन्ना सेंटरों पर तौल आठ नवंबर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

धामपुर मिल क्षेत्र में करीब 530 गांव शामिल हैं। यहां 90 हजार से अधिक किसान धामपुर चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करते हैं। मिल ने 181 गन्ना सेंटर स्थापित किए हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि बेमौसम बारिश से गन्ने की फसल पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। गन्ने की बोआई भी लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed