फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मंडी समिति का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

मंडी समिति का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

Wed, 12 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मंडी समिति का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
एसडीएम ने मंडी समिति का किया निरीक्षण
विज्ञापन

चांदपुर। एसडीएम ने कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण कर मंडी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम आलोक कुमार यादव ने मंडी प्रांगण में सफाई व्यवस्था, कृषि उत्पाद की तौल, नीलामी आदि का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कार्यालय में अभिलेखों का रखरखाव एवं प्रस्तावित कार्यों का अवलोकन किया। मंडी समिति सचिव अनिल कुमार त्यागी ने एसडीएम को बताया कि गत वर्ष के सापेक्ष में अब तक 30 लाख की वृद्धि हो चुकी है। एसडीएम ने मंडी सचिव को प्रवर्तन कार्य कराने, अवक एवं आय में वृद्धि के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडी समिति के मुख्य कार्याधिकारी, समस्त स्टाफ मौजूद रहा। मंडी समिति सचिव द्वारा मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कूड़ा करकट डालने के लिए दो गड्ढे फल सब्जी व दो गड्ढे खाद्यान्न परिसर में खुदवाए। जिससे मंडी परिसर में कूड़ा इधर-उधर फैला न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed