{"_id":"5bafc6ec867a55787b028368","slug":"151538246380-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में महात्मा गांधी जन्मशती पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के चौथे दिन स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षण-प्रशिक्षण विभाग के विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रांगण में अनुपयोगी सामान से डस्टबिन बनाया। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि स्वच्छता उनका परम धर्म है। प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण को देखते हुए हमें खुद स्वच्छता लाने के अलावा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करना चाहिए। बीएड विभागाध्यक्ष एमएस अंसारी ने गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। सहायक प्रवक्ता दीपशिखा अग्रवाल, आधार अग्रवाल, ज्योति गुप्ता ने स्वच्छता का महत्व बताया। विद्यार्थियों ने सफाई अभियान चलाया व स्वच्छता का संकल्प लिया। इस दौरान कॉलेज संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक निदेशक पवन कुमार आदि रहे।