फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मलेशिया में युवक की मौत की सूचना पर कोहराम

मलेशिया में युवक की मौत की सूचना पर कोहराम

Sun, 09 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मलेशिया में युवक की मौत की सूचना पर कोहराम
नहटौर। मलयेशिया में पानी के जहाज पर नौकरी करने वाले गांव सादिकाबाद के युवक की समुंदर में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। कंपनी से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने विदेश मंत्रालय व दूतावास को सूचना देकर जानकारी मांगी है। गांव सादिकाबाद निवासी 25 वर्षीय हरीश कुमार मलयेशिया में पांच साल से पानी के जहाज पर नौकरी करता था। उसके साथ नौकरी करने वाले एक युवक ने फोन से सूचना दी कि हरीश की तीन दिन पूर्व जहाज में सामान लोड करते समय अचानक समुंदर में गिर गया। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। हरीश की मौत की सूचना पर परिजनों ने उसकी कंपनी से संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अन्य स्थानों से भी हरीश की कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ। ग्राम प्रधान पप्पू सैनी ने बताया कि विदेश मंत्रालय व दूतावास को सूचना देकर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed